Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

केकेआर ने आईपीएल के अतिरिक्त समय नियम पर उठाए सवाल

केकेआर ने आईपीएल के अतिरिक्त समय नियम पर उठाए सवाल

21 May 2025

केकेआर ने आईपीएल के अतिरिक्त समय नियम पर उठाए सवाल

 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के शेष लीग मुकाबलों के लिए 120 मिनट का अतिरिक्त समय देने के फैसले को "अस्थायी और असंगत" बताते हुए डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने कहा है कि अगर यह प्रावधान टूर्नामेंट के दोबारा शुरू होते ही लागू कर दिया जाता, तो शायद वे अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बने रहते।

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने मंगलवार को यह फैसला किया कि अब शेष बचे नौ लीग मुकाबलों में बारिश के कारण बाधित मैचों को पूरा करने के लिए 120 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। पहले केवल एक घंटे का अतिरिक्त समय ही उपलब्ध था, जबकि प्लेऑफ के मुकाबलों में पहले से ही दो घंटे का रिजर्व समय रखा गया था।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार,आईपीएल के सीओओ हेमांग अमीन ने सभी 10 फ्रेंचाइज़ियों को भेजे गए ईमेल में बताया कि यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि "मानसून के जल्दी आने से कई मैच बारिश की चपेट में आने की संभावना है।"

केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने इस ईमेल के जवाब में नियम में बदलाव के समय पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह नियम आईपीएल के फिर से शुरू होने के साथ ही लागू किया जाना चाहिए था। उन्होंने लिखा, "हालांकि इन परिस्थितियों में बीच सीज़न में नियम बदलना ज़रूरी हो सकता है, लेकिन इन बदलावों में निरंतरता की उम्मीद की जाती है।"

17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुआ मुकाबला आईपीएल के फिर से शुरू होने के बाद पहला मैच था। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी और दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।

मैच की कट-ऑफ टाइमिंग 10:56 PM थी, लेकिन बारिश नहीं रुकने के कारण मुकाबला 10:26 PM पर ही रद्द घोषित कर दिया गया। इस मैच के रद्द होने से केकेआर की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई।

"कम से कम 5 ओवर का मैच हो सकता था" — मैसूर

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, वेंकी मैसूर ने लिखा, "अगर उस वक्त यह अतिरिक्त 120 मिनट का नियम लागू होता, तो शायद कम से कम 5 ओवर प्रति टीम का मुकाबला खेला जा सकता था। उस दिन बारिश की संभावना पहले से साफ़ थी, और फिर भी जरूरी बदलाव नहीं किए गए।"

उन्होंने आगे कहा, "ऐसे बड़े टूर्नामेंट में इस तरह के 'एड हॉक' निर्णय और असंगत नियमों को लागू करना सही नहीं है। हमें उम्मीद है कि आप हमारी नाराज़गी को समझ सकते हैं।"
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


केकेआर ने आईपीएल के अतिरिक्त समय नियम पर उठाए सवाल
केकेआर ने आईपीएल के अतिरिक्त समय नियम पर उठाए सवाल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News